आईडियल सेंट्रल पब्लिक स्कूल में 14 अक्टूबर को सजेगी गरबा और डांडिया नाइट की महफिल
देवरिया। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर राघवपुर स्थित आईडियल सेंट्रल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में एक भव्य गरबा और डांडिया नाइट का आयोजन होने जा रहा है। आगामी 14 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस रंगारंग कार्यक्रम में लाइव ढोल, सुरीले संगीत और धमाकेदार डीजे की धुन पर लोग थिरकते नजर आएंगे।
इस आशय की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक मिश्रा ने बताया कि नवरात्रि के शुभ अवसर पर होने वाला यह विशेष कार्यक्रम शाम 5:00 बजे से लेकर रात्रि 10:00 बजे तक चलेगा। डांडिया और गरबा के उत्सव में शामिल होने वाले लोगों के लिए इस पल को हमेशा के लिए यादगार बनाने हेतु परिसर में आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी लगाए जा रहे हैं, जहां लोग अपनी तस्वीरें ले सकेंगे।
प्रधानाचार्य श्री मिश्र ने बताया कि इस पारिवारिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए प्रवेश शुल्क मात्र ₹100 निर्धारित किया गया है। विद्यालय प्रबंधन ने क्षेत्र के लोगों से इस उत्सव में शामिल होकर आनंद उठाने की अपील की है। कार्यक्रम के संबंध में किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी या टिकट बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर 9235700337 पर संपर्क किया जा सकता है।
