अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एनटीए का फुका पुतला, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एनटीए का फुका पुतला, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
रोहनिया/वाराणसी।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वाराणसी जिला के द्वारा मोहनसराय चौराहे पर NTA का पुतला फुंका गया NTA के द्वारा NEET की परीक्षा को रद्द कर दिया गया ।
जिसके विरोध में विद्यार्थी परिषद वाराणसी जिला के कार्यकर्ताओं ने NTA के खिलाफ नारेबाजी की एवं उसका पुतला फुंक पर विरोध दर्ज कराया ।
जिला संयोजक राजमंगल सिंह ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की सबसे बड़ी परीक्षा एजेंसी NTA आज भ्रष्टाचार एवं अव्यवस्था का अड्डा बन चुकी है कभी पेपर लीक होता है कभी तकनीकी खामियां आती है किसी के विरोध में आज प्रदर्शन किया गया है।
जब तक दोषियों के ऊपर कारवाई नहीं हो जाती विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा इस दौरान रजनीश तिवारी, अनुराग उपाध्याय, राज सिंह, सुधांशु कुमार, धीरेंद्र शर्मा, सतीश यादव, आदर्श राय, सूर्यांश सिंह, शिवम पांडे, सौरभ राय, नीरज राय, प्रतीक पाठक, अंश विशेन, विशाल पाल , हर्षवर्धन, शुभम, जय यादव आदि छात्र उपस्थित रहे।
