देशभर में पेट्रोल-डीजल महंगा, 3 रुपए प्रति लीटर बढ़े दाम

देशभर में पेट्रोल-डीजल महंगा, 3 रुपए प्रति लीटर बढ़े दाम

देशभर में पेट्रोल-डीजल महंगा, 3 रुपये लीटर बढ़े दाम

दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। पेट्रोल ₹3.14 प्रति लीटर महंगा होकर ₹97.77 तक पहुंच गया है, जबकि डीजल ₹3.11 प्रति लीटर बढ़कर ₹90.67 हो गया है। तेल की खुदरा कीमतों में करीब 4 साल बाद बदलाव किया गया है। इससे पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी तेल के दाम बढ़ाए जाने का इशारा कर दिया था। उनके बयान के बाद से यह कयास लगाए जा रहे थे कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जल्‍द इजाफा हो सकता है।

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार सुबह जारी तेल की खुदरा कीमतों में देशभर में बदलाव दिख रहा है. नई दरें शुक्रवार रात से ही लागू हो चुकी हैं. पेट्रोलियम कंपनियों ने पहले ही महंगे क्रूड की वजह से रोजाना करीब 1,000 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया था।

 पेट्रोलियम मंत्री ने भी कहा था कि अगर तेल के खुदरा दाम नहीं बढ़ाए गए तो तेल कंपनियों का घाटा एक तिमाही में ही 1 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा पहुंच जाएगा। हालांकि, पेट्रोल और डीजल के खुदरा दाम में जो बढ़ोतरी की गई है, घाटे के मुकाबले कम ही है।