अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, पोस्मार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन, पोस्मार्टम हाउस पहुंचे अखिलेश

लखनऊ। प्रतीक यादव की मौत के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। वहां उन्होंने प्रेस से बात करते हुए कहा कि प्रतीक से मेरी दो महीने पहले मुलाकात हुई थी। प्रतीक जुझारू किस्म का इंसान था।

वह अपने स्वास्थ्य लेकर सजग था। जीवन में वह आगे बढ़ना चाहता था। उसके इस तरह से चले जाने का दुख है। वह अपनी मेहनत से कुछ करना चाहता था।

मौत की वजहों पर उन्होंने कहा कि इस पर जांच होनी चाहिए। परिवार इस मामले में जो फैसला लेगा उसका सम्मान होना चाहिए।