संस्कार भारती के तत्वावधान में भू अलंकरण दिवस का हुआ आयोजन
देवरिया। संस्कार भारती देवरिया के तत्वावधान में भू अलंकरण दिवस का आयोजन शहर के राघव नगर स्थित चैतन्या एकेडमी विद्यालय के प्रांगण में किया गया। सर्वप्रथम अध्यक्ष अरुण कुमार बरनवाल, महामन्त्री राजेंद्र प्रसाद जायसवाल तथा संरक्षक शारदा मणि त्रिपाठी ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन तथा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की तत्पश्चात् विद्यालय की छात्राएं कुमारी श्रेया मिश्रा, अनुष्का, सलोनी चौरसिया तथा प्रिया शर्मा ने सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किया। इसके बाद कुमारी अनन्या यादव, नन्दिनी यादव तथा दिव्यांशी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रधानाचार्य डॉ रविकान्त मणि त्रिपाठी ने कहा कि पृथ्वी दिवस के इस अवसर पर भू अलंकरण दिवस मनाने के लिए संस्कार भारती देवरिया को धन्यवाद, हम सभी को पृथ्वी के भौतिक स्वरुप के प्रति सजग रहना चाहिए साथ ही संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण क़दम उठाये जाने चाहिए |
गोष्ठी को संबोधित करते हुए शारदा मणि त्रिपाठी (संरक्षक, चैतन्य एकेडमी देवरिया) ने कहा कि जिसने हमको धारण किया है, उसी का नाम धरती है और इस धरती की सुरक्षा अपने सुरक्षित रहने के लिए जरूरी है
महामन्त्री संस्कार भारती, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने कहा कि पृथ्वी की पहचान उसके जंगलों, पहाड़ों, नदियों से है अतः इनका संरक्षण किया जाना ही आज के कार्यक्रम का उद्देश्य है
अध्यक्ष संस्कार भारती, अरुण कुमार बरनवाल ने कहा कि विद्यालयों में इस तरह के सकारात्मक कार्यक्रम के पीछे संस्कार भारती का उद्देश्य है कि केवल जन जागरूकता ही नहीं अपितु जन सहभागिता भी हो, इसलिए आज हम पृथ्वी दिवस को भू अलंकरण दिवस के रूप में मना रहे हैं|
भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता शिवम दीक्षित ने बताया कि हमारी पृथ्वी की सुन्दरता में ही हमारा जीवन निहित है, ‘साँसे हो रही हैं कम आओ पेड़ लगाएं हम’ अगर एक वर्ष में एक पेड़ हर एक व्यक्ति लगाये तो हमें ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से बहुत जल्दी निजात मिल जाएगी |
इस अवसर पर विद्यालय की कक्षा 09 की बहनों कु. हर्शिका जायसवाल, कु. प्राप्ति गुप्ता, कु. अनन्या त्रिपाठी तथा कु. दृष्टि गुप्ता द्वारा बनायीं गयी रंगोली अत्यन्त सराहनीय रही | जिसके लिए उन्हें प्रमाण-पत्र तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया।
अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन उप प्रधानाचार्य भरत सिंह ने किया तथा कार्यक्रम का बड़ा ही सुन्दर सञ्चालन विद्यालय के छात्र प्रत्यक्ष मणि त्रिपाठी ने किया |
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष महेंद्र गुप्त, कपिल सोनी, नवनीत बरनवाल, हीरा वर्मा, शिवेंद्र तिवारी, एड. कृष्ण मोहन गुप्ता, प्रेम कुश्वाहा, ब्रिजेश तिवारी, अमित शर्मा, रितेश यादव, प्रियंका मणि, शिवानी शर्मा, मुस्कान खातून, काजल मिश्रा, आकृति दुबे आदि उपस्थित रहे।
