शून्य गरीबी से चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक परिवारों के आयुष्मान कार्ड हेतु सलेंमपुर में विशेष शिविर

देवरिया। जनपद देवरिया में शून्य गरीबी से चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक (BOCW) परिवारों को आयुष्मान कार्ड से आच्छादित करने के उद्देश्य से सलेंमपुर में विशेष आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पात्र लाभार्थियों का सत्यापन एवं आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया संपादित की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लाभार्थियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए कार्ड निर्माण में सहयोग किया गया तथा श्रम विभाग द्वारा शून्य गरीबी से चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक परिवारों को शिविर तक लाने एवं उनका समन्वय सुनिश्चित किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य शून्य गरीबी से चिन्हित सभी पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिक परिवारों को आयुष्मान योजना का लाभ उपलब्ध कराना है। इसके लिए ग्राम स्तर तक स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस शिविर में कुल 180 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। पात्र लाभार्थी अपने आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं मोबाइल नंबर के साथ निकटतम स्वास्थ्य केंद्र/आयुष्मान कार्ड शिविर में संपर्क कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।