यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी 18 फरवरी से होगी बोर्ड परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी 18 फरवरी से होगी बोर्ड परीक्षा
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (upboard) की तरफ से कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा के लिए टाइम टेबल जारी हो गया है। जो छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा के समय सारणी का इंतजार कर रहे थे छात्रों के लिए सब्जेक्ट वाइज डेटशीट जारी हो गई है। इस बार यूपी बोर्ड 10वीं में पहले दिन हिंदी का पेपर है। पहला पेपर 18 फरवरी 2026 को है।
इस साल यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में लगभग 56 लाख छात्र शामिल हो सकते हैं। यूपी बोर्ड की तरफ से जारी टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी ।
इस बार 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं एक साथ आयोजित की जाएंगी। परीक्षा पूरे प्रदेश के हजारों परीक्षा केंद्रों पर होंगी। बोर्ड ने विषयवार डिटेल डेटशीट (Date Sheet) भी जारी की है।
जिसमें हर विषय की तारीख और परीक्षा का समय बताया गया है।
छात्र इसे यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर देखकर डाउनलोड कर सकते हैं।
