भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा, देवरिया की आवश्यक बैठक रविवार को
भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा, देवरिया की आवश्यक बैठक रविवार को
देवरिया। भारतवर्षीय गोंड आदिवासी महासभा, देवरिया की आवश्यक बैठक आगामी दिनांक 11 अक्टूबर, 2026 रविवार को सिंचाई डाक बंगला, देवरिया के प्रांगण में प्रातः 10:00 बजे से आवश्यक बैठक आयोजित की गई है, जिसमें आप समस्त सगाजनों की उपस्थिति प्रार्थनीय है।
बैठक में मुख्य रूप से जाति प्रमाण-पत्र से संबंधित समस्याओं तथा वर्तमान समय में गोंड आदिवासी समाज के सामने उत्पन्न परिस्थितियों की समीक्षा करते हुए आगामी रणनीति पर विचार किया जाना अति आवश्यक है।
अतः आप सभी गोंड आदिवासी समाज से सादर अनुरोध है कि आगामी दिनांक 11 अक्टूबर, 2026 रविवार को प्रातः 10:00 बजे सिंचाई डाक बंगला, देवरिया के प्रांगण में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का कष्ट करें। इस आशय की जानकारी भारत वर्षीय गोंड आदिवासी महासभा, देवरिया के जिला मीडिया प्रभारी जयनन्द प्रसाद गोंड ने दी।
