पूर्वांचल विश्वविद्यालय के हॉस्टल में खराब भोजन को लेकर छात्रों ने कुलपति कार्यालय पर दिया धरना 

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के हॉस्टल में खराब भोजन को लेकर छात्रों ने कुलपति कार्यालय पर दिया धरना 

जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के हॉस्टल में खराब भोजन को लेकर छात्रों का गुस्सा भड़क गया और छात्रों ने भोजन करना छोड़ कर कुलपति कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन नारेबाजी किया। बता दें कि छात्रों का आरोप है कि विश्वकर्मा हॉस्टल में आए दिन खराब भोजन परोसा जा रहा था, देर शाम खराब भोजन मिलने पर छात्र भङक उठे । छात्रों ने भोजन का बहिष्कार कर दिया और शनिवार को सुबह भी में कुछ नहीं खाए। इसके बाद विश्वकर्मा हॉस्टल में रहने वाले सभी छात्र मामले की शिकायत चीफ वार्डन एवं संबंधित वार्डन से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे छात्र भङक उठे । 

भारी संख्या में एकत्र होकर कुलपति कार्यालय का घेराव करते हुए वही धरना पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल के बाथरूम के आसपास गंदगी जमा रहता है जिससे संक्रमण फैलने का खतरा है। इसके अलावा पानी भोजन की गुणवत्ता खराब है । इस पर जिम्मेदार अधिकारियों से बार-बार शिकायत किया जाता लेकिन वह कोई कठोर कदम नहीं उठाते हैं, जिसके चलते उन्हें खराब भोजन खाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

छात्रों ने कहा कि अगर भोजन गुणवत्ता में सुधार नहीं किया गया तो हम लोग अनिश्चितकालीन धरना के लिए बाध्य होंगे। इस मामले पर छात्रों को विश्वविद्यालय के चीफ प्राक्टर और चीफ वार्डन समझाने का प्रयास किया। लेकिन छात्र धरना प्रदर्शन करते रहे लेकिन छात्र शांत हो कर धरने पर बैठे रहे । वहीं इस दौरान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह से छात्रों का प्रतिनिधिमंडल मिला और उन्हें समस्याएं बताईं। कुलपति ने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों का धरना समाप्त हुआ।