आईजीआरएस प्रकरणों के त्रुटिपूर्ण निस्तारण पर पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस 

आईजीआरएस प्रकरणों के त्रुटिपूर्ण निस्तारण पर पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस 

आईजीआरएस प्रकरणों के त्रुटिपूर्ण निस्तारण पर पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस 

देवरिया। आईजीआरएस प्रकरणों के त्रुटिपूर्ण निस्तारण एवं लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने पांच अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

        जिलाधिकारी ने आईजीआरएस प्रकरणों की नियमित समीक्षा एवं शिकायतकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक के दौरान निस्तारण में कमियां पाए जाने तथा शिकायतकर्ताओं के असंतुष्ट रहने पर यह कार्रवाई की है।

         जिलाधिकारी ने आवास उपलब्ध कराने के संबंध में खंड विकास अधिकारी, पथरदेवा; सड़क मरम्मत के संबंध में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), सलेमपुर; नाली निर्माण के संबंध में खंड विकास अधिकारी, भलुअनी; जर्जर सड़क के निर्माण के संबंध में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), भाटपाररानी तथा सार्वजनिक नाली निर्माण के संबंध में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), बरहज से स्पष्टीकरण तलब किया है।

        जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आईजीआरएस प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा औपचारिकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान करते हुए निस्तारण आख्या प्रस्तुत की जाए। संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।