समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स” विषय पर हुआ विशेष व्याख्यान 

समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स” विषय पर हुआ विशेष व्याख्यान 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के मानव संसाधन विकास (एचआरडी) विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत “समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स” विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को समर ट्रेनिंग के दौरान आवश्यक व्यवहारिक कौशल एवं सावधानियों के प्रति जागरूक करना था। यह एक दिवसीय कार्यशाला कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह की प्रेरणा एवं संरक्षण में संपन्न हुई।

मुख्य वक्ता के रूप में गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, बीकानेर (राजस्थान) के प्रबंधन एवं प्रौद्योगिकी विभाग के डॉ. नवीन शर्मा 

ने कहा कि समर ट्रेनिंग के दौरान अनुशासन, समय प्रबंधन, संचार कौशल एवं प्रोफेशनल व्यवहार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी गलतियों से बचकर विद्यार्थी अपने प्रशिक्षण अनुभव को अधिक प्रभावी और उपयोगी बना सकते हैं। साथ ही, उन्होंने कॉरपोरेट जगत में सफलता के लिए आवश्यक गुणों पर चर्चा करते हुए सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक जीवन में लागू करने पर विशेष जोर दिया।

डॉ. शर्मा ने कोलगेट, निरमा सहित विभिन्न कंपनियों के केस स्टडी प्रस्तुत करते हुए समर इंटर्न्स द्वारा दिए गए सुझावों को साझा किया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ।

अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. रसिकेश ने की। उन्होंने मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के व्याख्यान विद्यार्थियों के समग्र विकास में अत्यंत सहायक होते हैं और समर ट्रेनिंग उनके जीवन का महत्वपूर्ण चरण है।

   संचालन पूजा साहू एवं श्रेया श्रीवास्तव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन संजना मिश्र द्वारा प्रस्तुत किया गया।

प्रश्नोत्तर सत्र में अवंतिका यादव, अनु पांडेय, आस्था सिंह, श्रेया सिंह, मैज़बीन बानों सहित अनेक विद्यार्थियों ने अपने प्रश्नों के माध्यम से जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

इस अवसर पर विभाग के शिक्षक अनुपम कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र सहित कुणाल मिश्रा, दिव्यांशु सिंह, निधि सिंह, उज्ज्वल सिंह, राज सैनी, जान्हवी राय, शिवम सिंह एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।