यूपी में शिक्षक परीक्षा का नया नियम जारी, दो बीवियां हुईं तो नहीं कर पाएंगे अप्लाई
यूपी में शिक्षक परीक्षा का नया नियम जारी, दो बीवियां हुईं तो नहीं कर पाएंगे अप्लाई
लखनऊ। सरकारी टीचर बनने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPTET) 2026 के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है. इसके साथ ही इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। लेकिन इस साल जिस नियम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह उम्मीदवारों की शादी से जुड़ा होना।
कमीशन से साफ कर दिया है कि ऐसे पुरुष उम्मीदवार जिन्होंने एक से ज्यादा शादी की है या एक से पत्नियां जीवित हैं, वे UPTET 2026 परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर कोई महिला ऐसे पुरुष से शादी करती हैं, जिसकी पहले से ही पत्नी है, तो वे इस परीक्षा के लिए पात्र नहीं हैं।
