यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के 55 लाख परीक्षार्थियों का इंतज़ार खत्म, आज शाम 4 बजे खुलेगा नतीजों का पिटारा

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के 55 लाख परीक्षार्थियों का इंतज़ार खत्म, आज शाम 4 बजे खुलेगा नतीजों का पिटारा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज, 23 अप्रैल 2026 को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित करने जा रहा है। बोर्ड के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल लगभग 53.37 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं अपनी किस्मत का फैसला देखेंगे, जिनमें हाईस्कूल के 27.61 लाख और इंटरमीडिएट के 25.76 लाख परीक्षार्थी शामिल हैं।

परिणामों की घोषणा शाम 4:00 बजे बोर्ड के प्रयागराज स्थित मुख्यालय से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। इस दौरान बोर्ड के सचिव और उच्च अधिकारी दोनों कक्षाओं के टॉपर्स की सूची और इस वर्ष के कुल पास प्रतिशत (Pass Percentage) की जानकारी भी साझा करेंगे। 

मिली जानकारी के अनुसार प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर लाइव हो जाएंगे। छात्र निम्नलिखित पोर्टल्स पर upmsp.edu.in, upresults.nic.in, results.upmsp.edu.in,

वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक को देखते हुए बोर्ड ने वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी की हैं। छात्र DigiLocker पोर्टल या ऐप से अपनी डिजिटल मार्कशीट सुरक्षित डाउनलोड कर सकते हैं। UMANG App: उमंग ऐप पर भी नतीजे उपलब्ध रहेंगे। बिना इंटरनेट के परिणाम जानने के लिए छात्र मोबाइल पर SMS के जरिए भी अपना स्कोर जान सकेंगे।

शिक्षा विभाग ने सभी छात्रों को संयम बनाए रखने और आधिकारिक वेबसाइटों का ही उपयोग करने की सलाह दी है।