मधुसूदन हुल्गी अब देवरिया के नए जिलाधिकारी

मधुसूदन हुल्गी अब देवरिया के नए जिलाधिकारी

लखनऊ/देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर तैनात मधुसूदन हुल्गी को अब देवरिया का जिलाधिकारी बनाया गया है। वही देवरिया जिले की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को विशेष सचिव राजस्व विभाग पर नियुक्त किया गया है। 

आपको बता दें कि मधुसूदन हुल्गी (Madhusudan Hulgi) उत्तर प्रदेश कैडर के 2015 बैच के एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं, जो अपनी सख्त कार्यशैली और प्रशासनिक सुधारों के लिए जाने जाते हैं।

हुलगी जी बेलगाम (कर्नाटक) के निवासी हैं और उन्होंने B.Tech/M.E. की पढ़ाई की है।यूपीएससी तीन बार प्रारंभिक परीक्षा में असफल होने के बाद, उन्होंने चौथे प्रयास में 2014 की परीक्षा में 392वीं रैंक हासिल की। कौशांबी के जिलाधिकारी के रूप में उन्होंने खाद वितरण में अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की, सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया और स्कूल में लड़कियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया।

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) के उपाध्यक्ष के रूप में, उन्होंने अवैध निर्माणों के खिलाफ एक बड़ी मुहिम शुरू की थी। जहां अक्टूबर 2025 में, उन्हें नीति आयोग द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड (Soil Health Card) और स्वास्थ्य सुविधाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया था। 

अब उन्हें देवरिया जिले के जिलाधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।