पुजारी और ग्रंथि हमारे और भगवान के बीच में एक सेतु का काम करते हैं -अरविंद केजरीवाल

पुजारी और ग्रंथि हमारे और भगवान के बीच में एक सेतु का काम करते हैं -अरविंद केजरीवाल

---अरविंद केजरीवाल ने 'पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना' का ऐलान, 18,000 रुपये माहवार मिलेगा

दिल्ली। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा की। इस योजना के लिए पुजारी और ग्रंथी मंगलवार 31 दिसम्बर से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इस योजना के तहत दिल्ली के मंदिरों में काम करने वाले पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपये देने की घोषणा की है।आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार 30 दिसंबर को प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि “आज मैं एक योजना के संबंध में महत्वपूर्ण घोषणा कर रहा हूं। योजना का नाम ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ है। इसके तहत अगली बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली में मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा के ग्रंथियों को सम्मान राशि देने का प्रावधान है।

 

उन्हें लगभग 18,000 रुपये महीना सम्मान राशि दी जाएगी। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन मंगलवार 31 दिसंबर से शुरू होगा। मैं खुद इस योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू करने के लिए कल कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाऊंगा। इसके बाद बाकी जगह यह रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।” पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा करते हुए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि “यह देश में पहली बार हो रहा है। आज तक किसी भी पार्टी और सरकार ने ऐसा नहीं किया। पुजारी एक ऐसा वर्ग है, जिसने पीढ़ी दर पीढ़ी संस्कारों को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कभी अपने परिवार पर ध्यान नहीं दिया और हमने कभी उन पर ध्यान नहीं दिया। पुजारी और ग्रंथि हमारे और भगवान के बीच में एक सेतु का काम करते हैं। हमारी प्रार्थनाओं को भगवान तक पहुंचाते हैं।”जानकारी के लिए बता दें कि पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा के बाद दिल्ली के पुजारियों ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि “पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना’ के एलान के बाद आज दिल्ली के पुजारियों ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलकर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। आम आदमी पार्टी की फिर से सरकार बनते ही दिल्लीभर के पुजारियों और ग्रंथियों को ₹18,000 प्रति माह सम्मान राशि मिलेगी।” वहीं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखते हुए कहा

आज पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना के ऐलान के बाद देश भर से फ़ोन और मेसेज आ रहे हैं। सभी धार्मिक लोग बहुत खुश हैं। दिल्ली के कई पुजारी और ग्रंथी मुझसे मिलने आए और उन्होंने आशीर्वाद दिया।”वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वासियों के लिए एक के बाद एक कई योजनाओं की घोषणा की है। इससे पहले जहां उन्होंने महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना शुरू करने की घोषणा की तो उसके बाद उन्होंने दिल्ली के सीनियर सिटीजंस के लिए संजीवनी योजना की घोषणा की।

इस क्रम में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नितेश चौरसिया से बातचीत के दौरान उन्होंने मीडिया से बताया कि ये एक ऐतिहासिक फ़ैसला है भारत के राजनीतिक इतिहास में किसी भी राजनीतिक दल ने किसी मंदिर के पुजारी या गुरुद्वारा के ग्रंथी को मासिक सम्मान राशि देने का फ़ैसला नहीं लिया। भारत में सिर्फ़ आम आदमी पार्टी ही है जो सभी धर्म का ख्याल रखती हैं।