जरूरतमंद लोगों की हमेशा सहायता के लिए आगे आता है सुरीत इवेंट्स - परमजीत सिंह पम्मा
-- सुरीत इवेंट्स ने की दूसरी ब्रांच की स्थापना परमजीत सिंह पम्मा ने किया उद्घाटन
दिल्ली। वेस्ट दिल्ली तिलक नगर स्थित सुरीत इवेंट्स फाउंडेशन ट्रस्ट के आफिस में दूसरी ब्रांच की ओपनिंग सेरेमनी रखी गई। जिसमें कई संस्थाएं भी शामिल हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नेशनल अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह उपस्थित थे। उन्होंने कहा सुरीत इवेंट्स हमेशा जरूरतमंद लोगों की सहायता करती रहती है चाहे वह बच्चे हो या महिलाएं उनकी जरुरत का सामान हमेशा उपलब्ध कराती है। इस अवसर पर सुरीत इवेंट्स की राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मीत कौर बिंद्रा, नीलम सैनी, परम संधू, सीमा मेहरा,सृष्टि दीवान, एडवोकेट मानसी गोगीया ने परमजीत सिंह पम्मा का स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश पीलीभीत में खोली गई सुरीत इवेंट्स की दूसरी ब्रांच की सारी जिम्मेदारी हिमालयन पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सुखविंदर जीत कौर जी को सौंपी गई। सुरीत इवेंट्स के सभी मिशन की नेशनल ब्रांड एंबेसडर और उत्तर प्रदेश की स्टेट प्रेसिडेंट सुखविंदर जीत कौर जी को बनाया गया। रशमीत कौर बिंद्रा का कहना है कि अभी और भी कई ब्रांच खोली जाएगी। नीलम सैनी,परम संधू,सीमा मेहरा,सृष्टि दीवान, एडवोकेट मानसी गोगीया, मंजू गुप्ता, वरिंदर कौर, रीत कौर, विकास और सुखचैन सिंह जी और भी बहुत से मेम्बर्स इसमें शामिल हुए। सभी ने मिलकर रशमीत कौर बिंद्रा और सुखविंदर कौर जी को बधाई दी।
