नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गोरखपुर का शानदार प्रदर्शन, कराटे कोच चंद्र प्रकाश मौर्य का जापान के लिए चयन

नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गोरखपुर का शानदार प्रदर्शन, कराटे कोच चंद्र प्रकाश मौर्य का जापान के लिए चयन

नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गोरखपुर का शानदार प्रदर्शन, कराटे कोच चंद्र प्रकाश मौर्य का जापान के लिए चयन

गोरखपुर। राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में गोरखपुर के खिलाड़ियों और उनके कोच चंद्र प्रकाश मौर्य ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ स्वयं कराटे कोच चंद्र प्रकाश मौर्य ने भी फाइट में हिस्सा लिया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत (सिल्वर) पदक अपने नाम किया। साथ ही उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जापान में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए उनका चयन भी हुआ, जो गोरखपुर के लिए गर्व की बात है।

प्रतियोगिता में ईशु पासवान ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण (गोल्ड) पदक जीता। वहीं वंशिका पांडेय, कंचन यादव और इशिका पासवान ने शानदार मुकाबले खेलते हुए रजत (सिल्वर) पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने गोरखपुर के कराटे जगत को नई पहचान दिलाई है।

राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के दौरान सेंसाई समीर दास (असम) एवं राजबहादुर ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर अभ्यास का संदेश दिया। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि मेहनत और समर्पण के बल पर खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम रोशन कर सकते हैं।

कराटे कोच चंद्र प्रकाश मौर्य ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में उनके खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और भी बेहतर प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाएंगे।

इस शानदार उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, कराटे कोच चंद्र प्रकाश मौर्य, सेंसाई समीर दास (असम) एवं राजबहादुर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। जापान के लिए चयन और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन ने गोरखपुर के कराटे जगत को नई पहचान दिलाई है।