देवरिया में पुलिस का बड़ा एक्शन, मोनू सिंह के हत्यारे मुठभेड़ में ढेर होते-होते बचे

देवरिया में पुलिस का बड़ा एक्शन, मोनू सिंह के हत्यारे मुठभेड़ में ढेर होते-होते बचे

देवरिया। जनपद से इस वक्त की सबसे बड़ी और अपराध करने वाले अपराधियों के लिए खौफनाक खबर है जहां देवरिया जिले के भलुअनी का वो खूनी खेल... जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया था जिसमे आज पुलिस के एक तगड़े एनकाउंटर के साथ अपने अंजाम तक पहुंच गई।

मनीष सिंह उर्फ मोनू हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने न सिर्फ दबोचा है, बल्कि मुख्य आरोपी ने जब खाकी को चुनौती देने की हिमाकत की... तो यूपी पुलिस की बंदूक ने भी सीधे उसके पैर पर निशाना साध दिया।

 आपको बता दें कि यह पूरी वारदात आज तड़के करीब 3:30 बजे की है। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के सख्त निर्देशों के बाद भलुअनी पुलिस ने दो वांछित दरिंदों—चाइना अंसारी और अम्बुज उर्फ आशीष विश्वकर्मा को धर दबोचा था।

लेकिन असली हाई-वोल्टेज ड्रामा तब शुरू हुआ, जब पुलिस मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मर्डर में इस्तेमाल हुआ चाकू बरामद करवाकर वापस लौट रही थी। अचानक चलती गाड़ी के सामने एक नीलगाय आ गई, पुलिस की गाड़ी अनियंत्रित हुई और इसी का फायदा उठाकर शातिर अपराधी चाइना अंसारी ने सीधे दरोगा जी की सरकारी रिवाल्वर पर हाथ साफ कर दिया। रिवाल्वर छीनकर इस शातिर अपराधी ने पुलिस टीम पर ही फायर झोक दिया। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा। लेकिन पुलिस महकमा भी पूरी तरह मुस्तैद था।

जांबाज पुलिस की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तुरंत पोजीशन ली और आत्मरक्षा में गोलियां दाग दीं। पुलिस की एक सनसनाती हुई गोली सीधे चाइना अंसारी के दाहिने पैर को चीरती हुई निकल गई। बदमाश वहीं खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।

बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों आरोपियों का पुराना और काला आपराधिक इतिहास रहा है। यह वो चेहरे हैं जिन्होंने एक हंसते-खेलते परिवार के चिराग मनीष सिंह मोनू को मौत के घाट उतार दिया था। फिलहाल, पैर में गोली लगने के बाद मुख्य आरोपी अस्पताल के बेड पर कराह रहा है, और पुलिस ने साफ़ कर दिया हैं कि अपराध करोगे, तो अंजाम यही होगा। हत्या में प्रयुक्त चाकू और सरकारी रिवाल्वर बरामद कर ली गई है।

वहीं इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने जारी बयान में बताया कि दो की गिरफ्तारी की जा चुकी उनकी निशान देही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद करने के बाद पुलिस टीम जब वापस लौट रही थी तब पुलिस की गाड़ी सामने एक लिलगाय के आने से सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई और फंस गई इस दौरान बदमाश ने दारोगा की पिस्टल निकाल कर पुलिस टीम पर फायर करने लगा पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में गोली लगी जिसका अस्पताल में ईलाज चल रहा है मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।