जेके सीमेंट देवरिया द्वारा आयोजित 'टेक कनेक्ट इवेंट' में उमड़े दिग्गज इंजीनियर्स व आर्किटेक्ट्स 

जेके सीमेंट देवरिया द्वारा आयोजित 'टेक कनेक्ट इवेंट' में उमड़े दिग्गज इंजीनियर्स व आर्किटेक्ट्स 

जेके सीमेंट देवरिया द्वारा आयोजित 'टेक कनेक्ट इवेंट' में उमड़े दिग्गज इंजीनियर्स व आर्किटेक्ट्स 

देवरिया। निर्माण क्षेत्र की अग्रणी कंपनी जेके सीमेंट देवरिया टीम द्वारा स्थानीय होटल में 'टेक कनेक्ट इवेंट' का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस तकनीकी सम्मेलन में जिले भर के प्रमुख आर्किटेक्ट्स और इंजीनियर्स (टेक्नोक्रेट्स) ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ देवरिया जिले के वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञों और कंपनी के शीर्ष अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. त्रिपाठी ने देवरिया जिले के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने आने वाले महीनों में जिले के लिए तैयार की गई विभिन्न विकास योजनाओं और 'विकास प्राधिकरण' के क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

इस दौरान जेके सीमेंट के जोनल हेड (टेक्निकल) रंजय कुमार जी ने कंपनी की प्रोफाइल, उत्पादों की विस्तृत रेंज, उनकी उच्च गुणवत्ता और उत्तर प्रदेश में कंपनी के भविष्य के विस्तार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं स्टेट हेड (टेक्निकल) देवेंद्र जी ने कंपनी के नए 'ए एंड ई' (A&E) लॉयल्टी प्रोग्राम और तकनीकी सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से 'जेके प्रोफिक्स' (JK Profix) उत्पादों की रेंज व बाजार में उनकी उपलब्धता के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए एक दिलचस्प गेम शो, क्विज प्रतियोगिता और सवाल-जवाब सत्र का भी आयोजन किया।

 जिसमें इंजीनियर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

इस मौके पर स्टेट हेड (सेल्स) विनय कुमार और अनूप कुमार, वरिष्ठ टेक्नोक्रेट्स बी० डी० पाठक, सत्यप्रकाश चन्द्र, रजनीकान्त चौरसिया, आनन्द मोहन ओझा, सुजीत गुप्ता, राज, चौरसिया, रजत मणि त्रिपाठी, अनुज सिंह सहित भारी संख्या में इंजीनियर्स उपस्थित थे। वहीं जेके सुपर टीम से अनूप जायसवाल, दिग्विजय पाण्डेय, आदित्य शुक्ला, मारुती नंदन त्रिपाठी, रुद्र प्रताप सिंह, चन्दन पाल, सनी गुप्ता, वैभव पाण्डेय व जेके सीमेंट के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।