छात्रवृत्ति के पात्र अभ्यर्थियों का डाटा निर्धारित समयसीमा में अग्रसारित करें संस्थान : राजेश कुमार सिंह 

छात्रवृत्ति के पात्र अभ्यर्थियों का डाटा निर्धारित समयसीमा में अग्रसारित करें संस्थान : राजेश कुमार सिंह 

छात्रवृत्ति के पात्र अभ्यर्थियों का डाटा निर्धारित समयसीमा में अग्रसारित करें संस्थान : राजेश कुमार सिंह 

देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में छात्रवृत्ति डाटा अग्रसारित किए जाने के संबंध में दशमोत्तर संस्थानों के प्राचार्यों एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों की बैठक गांधी सभागार में आयोजित की गई। बैठक में छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों के आवेदन पत्रों एवं डाटा के सत्यापन तथा उन्हें अग्रसारित किए जाने की प्रगति की समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित संस्थानों के प्राचार्यों एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों एवं अभिलेखों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए उनका डाटा निर्धारित समयसीमा के भीतर अग्रसारित करना सुनिश्चित करें।

 किसी भी स्थिति में अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न की जाए, ताकि पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि आवेदन पत्रों के सत्यापन एवं डाटा अग्रसारण की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।

         उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि छात्रवृत्ति डाटा लंबित रहने अथवा समय से अग्रसारित न किए जाने की स्थिति में इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित संस्थान के प्राचार्य एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी की होगी