एचआरपी गर्भवती के प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित हुए चिकित्सक 

एचआरपी गर्भवती के प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित हुए चिकित्सक 

एचआरपी गर्भवती के प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित हुए चिकित्सक 

-एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ, स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों, मेडिकल ऑफिसर और स्टॉफ नर्स के लिए कार्यशाला

देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देशन में अरमान सहयोगी संस्था के सहयोग से सीएमओ कार्यालय धन्वंतरि सभागार में सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में इंटीग्रेटेड हाई रिस्क प्रेगनेंसी ट्रेकिंग एंड मैंनेजमेंट के लिए एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ, स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों, मेडिकल ऑफिसर और स्टॉफ नर्स को प्रशिक्षित किया गया। 

इस दौरान सीएमओ डॉ अनिल गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण लेने वाले जिला प्रशिक्षक विभिन्न सत्रों के माध्यम से ब्लाकों चिकित्साधिकारी, स्टॉफ नर्स, सीएचओ व एएनएम को प्रशिक्षित करेंगे। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना और गर्भवती महिलाओं को समय पर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित कराना है। इसमें गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांचों और हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान कर उनके उचित प्रबंधन पर जोर दिया गया।

प्रशिक्षण देते हुए डॉ श्रवन्ति पी व डॉ काशीनाथ ने बताया कि जिन गर्भवती महिलाओं में खून की कमी, उच्च रक्तचाप, दौरे की समस्या, मधुमेह, 145 सेंटीमीटर से कम कद, 35 किलोग्राम से कम वजन या 18 वर्ष से कम एवं 35 वर्ष से अधिक आयु जैसी जटिलताएं पाई जाती हैं, उन्हें उच्च जोखिम श्रेणी में रखा जाता है। गंभीर स्थिति होने पर ऐसी महिलाओं को तुरंत हायर सेंटर रेफर किया जाता है। एमओ और स्टाफ नर्स को भी इसी प्रक्रिया के तहत कार्य करने के लिए विशेष जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में एसीएमओ डॉ एसके सिन्हा, एसीएमओ डॉ अजय शाही, एसीएमओ डॉ अजीत सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ कार्तिक पाण्डेय, डिप्टी सीएमओ डॉ अश्वनी पाण्डेय, डिप्टी सीएमओ डॉ हरेंद्र कुमार, डॉ विपिन रंजन, डीपीएम पूनम, डीएमएचसी विश्वनाथ मल्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।