आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना का डीएम ने किया निरीक्षण, शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना का डीएम ने किया निरीक्षण, शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना का डीएम ने किया निरीक्षण शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

 देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज सायं लगभग 4:30 बजे समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आश्रम पद्धति विद्यालय, मेहरौना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की सभी तैयारियां समय से पूर्ण रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में साफ-सफाई सहित सभी मूलभूत सुविधाएं, स्टेशनरी, पाठ्य-पुस्तकें एवं अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित कर ली जाए।

         जिलाधिकारी ने विद्यालय में उपलब्ध स्टाफ की भी जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि विद्यालय में प्रधानाचार्य सहित कुल सात संविदा शिक्षक कार्यरत हैं तथा एक फार्मासिस्ट और एक लिपिक नियमित कर्मचारी के रूप में तैनात हैं। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर पठन-पाठन व्यवस्था तथा सभी आवश्यक संसाधनों एवं आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

         उन्होंने कहा कि बुधवार से विद्यालय में नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो रहा है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।निरीक्षण के समय प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार चौधरी उपस्थित रहे।