दीप प्रज्ज्वलित कर गोरखपुर महोत्सव का हुआ शुभारंभ

दीप प्रज्ज्वलित कर गोरखपुर महोत्सव का हुआ शुभारंभ

जिसमे मध्यम से बॉलीवुड, भोजपुरी, सूफी गीतों पर झूमेंगे गोरखपुर के लोग

गोरखपुर। प्राचीन काल से भारत वर्ष की सांस्कृतिक एवं धार्मिक महायोगी शिवा अवतार गुरु गोरक्षनाथ की नगरी एवं बुद्धिष्ठ सेक्टर के केन्द्र बिन्दु के रूप में अपनी पहचान स्थापित किये हुए है, सांस्कृतिक पर्यटन विकास के दृष्टिगत भारत वर्ष की सांस्कृतिक नगरी गोरखपुर में पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग, सूचना विभाग, जिला प्रशासन एवं स्थानीय उद्यमियों के संयुक्त प्रयास से आज गोरखपुर महोत्सव का आयोजन का शुभारंभ हो गया है विगत वर्षों की भांति इस वर्ष महाकुम्भ 2025 के दृष्टिगत आज से 16 जनवरी तक किया जा रहा है, महोत्सव में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा स्टॉल/प्रदर्शनी भी लगायी गई है।

 गोरखपुर महोत्सव के आयोजन के माध्यम से जहां एक ओर गोरखपुर में पर्यटन सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रचार प्रसार को उत्तरोत्तर गति प्राप्त होगी, वहीं दूसरी ओर आगन्तुक देशी/विदेशी पर्यटकों सहित स्थानीय जनता को भी एक ही स्थान पर कला, संस्कृति एवं गीत संगीत एवं क्रीड़ा का अद्भुत समागम प्राप्त हो सकेगा। गोरखपुर महोत्सव 2025 के अंतर्गत विगत वर्ष की भांति गोरखपुर के इतिहास से जुड़ी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, स्वतंत्रता व अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से परिचय कराने वाली प्रदर्शनी का भी आयोजन हो रहा है, आयोजन से गोरखपुर के समेकित पर्यटन विकास एवं पर्यटन महत्व के साथ अधिकाधिक देशी-विदेशी अतिथियों का आगमन एवं अवस्थान हो सकेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक पूँजी निवेश एवं युवाओं के रोजगार सृजन में उत्तरोत्तर वृद्धि हो सकेगी ।

वही महोत्सव का आगाज होने साथ साथ महोत्सव में लगे बुक स्टॉल का भी मंत्री जी ने फीता काटकर उद्घाटन किया है वही मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 144 साल बाद महाकुंभ लग रहा है जिसमें देश-विदेश के 40 करोड़ से अधिक लोग आस्था के डुबकी लगाएंगे और उत्तर प्रदेश के नाम को एक पटल पर ले जाने का काम करेंगे वही मंत्री जी ने कहा की गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मस्थली है और उनके द्वारा जो पूरे प्रदेश में विकास का अलख जगाया जा रहा है जिसका जीता जाता उदाहरण प्रयागराज में बड़े भव्यता के साथ कुंभ मेला और गोरखपुर का महोत्सव शामिल है ।