दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने को शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने को शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

गोरखपुर। समावेशित शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा और प्रशिक्षण देकर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से बी आर सी पिपराइच में आयोजित पांच दिवसीय दिव्यांग शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न हो गया इसमें ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के 48 सहायक अध्यापक अध्यापिकाओ ने प्रतिभा किया। प्रशिक्षण का संचालन स्पेशल एजुकेटर ममता कुमारी और दुर्गा प्रसाद ने किया।

     प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर ममता कुमारी ने 21 प्रकार की दिव्यंगताओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी,उन्होंने बौद्धिक दिव्यागता,अल्प दृष्टि दिव्यांगता श्रवण दिव्यंगता शारीरिक दिव्यंका जैसे अन्य दिव्यांगताओं से प्रभावित बच्चों की पहचान लक्षण तथा उनके शिक्षण और प्रशिक्षण की विधियों के बारे में बताया मास्टर ट्रेनर ने ब्रेल लिपि और साइन लैंग्वेज के माध्यम से बच्चों में शिक्षण ज्ञान एवं गति कौशल विकसित करने के तरीका समझाएं, नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री पिंगल प्रसाद ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें उचित अवसर और मार्गदर्शन देना जरूरी है,

      प्रशिक्षण में नीतू बंसल, सहित अन्य शिक्षक व बीके वर्मा शैलेंद्र कुमार शर्मा करिश्मा त्रिपाठी खुशबू गुप्ता, सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहे तकनीकी सहायक के रूप में हेमंत कुमार यादव और हंसराज यात्री ने सहयोग प्रदान किया