चंद्र - ग्रहण 07 सितंबर 2025,रविवार जाने क्या कब कैसे ?

चंद्र - ग्रहण 07 सितंबर 2025,रविवार जाने क्या कब कैसे ?

 चंद्र - ग्रहण 07 सितंबर 2025,रविवार जाने क्या कब कैसे 

लखनऊ। आज 07 सितंबर 2025, रविवार भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि को रात्रि पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, यह चंद्र ग्रहण 7 सितंबर की रात 9:57 पर शुरू होगा और इसके समाप्ति देर रात 1:26 पर होगी। इसका सूतक काल 7 सितंबर दोपहर 12:35 पर शुरू हो जाएगा। इसी दिन से श्राद्ध पक्ष भी शुरू होने जा रहे हैं।यह चंद्र ग्रहण भारत सहित विश्व के कई देशों में दिखाई देगा

चंद्र ग्रहण का समय

07 सितंबर रात्रि 09:57 पर/

▪️ग्रहण का मध्य  रात्रि 11:42 पर/

▪️ग्रहण की समाप्ति 08 सितंबर 01:26 पर/

▪️ग्रहण की कुल अवधि- 03 घंटे 29 मिनट

चंद्र ग्रहण का सूतक काल-

सूतक काल की शुरुआत- 07 सितंबर दोपहर 12:35 Pm

सूतक काल की समाप्ति- 8 सितंबर को रात 1:26 Am

कहां दिखाई देगा ग्रहण.?-- यह चंद्र ग्रहण भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूरोप, अमेरिका और अफ्रीका में दिखाई देगा। भारत में यह ग्रहण पूरे देश में दिखाई देगा, जिससे सूतक काल भी मान्य होगा।

धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व- चंद्र ग्रहण के दौरान धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से कई महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना होता है। इस दौरान मंत्र जाप, ध्यान और दान का विशेष महत्व होता है।  ग्रहण के सूतक काल में भोजन बनाना, खाना, सोना, बाल काटना, तेल लगाना और चाकू चलाना इत्यादिकारी वर्जित माने गए हैं।

{नोट-: पूर्णिमा तिथि से संबंधित कार्य चंद्र ग्रहण के सूतक काल से पहले पहले संपन्न कर लेंने चाहिए}