उड़ीसा से वाराणसी पहुँचे आर एस एस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं प्रो. डी पी गराबडू, परिवार के साथ किया बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन
उड़ीसा से वराणसी पहुँचे आर एस एस के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रो. डी पी गराबडू परिवार के साथ, किया बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन
वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णा नंद पाण्डेय और साथ में उड़ीसा से आए प्रो डी पी गराबडू अपने परिवार के साथ बाबा काशीविश्वनाथ का भव्य दर्शन किया और रुद्राभिषेक के साथ साथ काशी कारीडोर का खूबसूरती निहारी।
प्रोफ़ेसर साहब ने काशी कारीडोर को देखते ही कहा कि ये बाबा का कारीडोर बनाने वो इसकी खूबसूरती का कार्य सिर्फ और सिर्फ नरेंद्र मोदी सरकार ही कर सकती है। इतने सालों से बाबा भोलेनाथ गलियों में तंग थे और आज की स्थिति भिन्न है पहले से।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संपूर्णा नंद पाण्डेय ने भी अपने देश के प्रधानमंत्री की बहुत तारीफ की और उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी से विनती करता हु कि भारत देश को हिंदू राष्ट्र बहुत जल्द से जल्द घोषित करे।
एसो प्रो प्रियंका शर्मा गाराबड़ू जी ने कहा देश में सभी देवस्थलों को ऐसे ही बनाया जाए या इससे और अच्छा बनाए जाए। अपना हिंदूधर्म सिर्फ और सिर्फ भाजपा के हाथ में सुरक्षित है। बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना करता हूं कि सभी पे कृपा बनाए रखे।
