UP में TET पास करो या नौकरी छोड़ो, स्पेशल TET के आवेदन शुरू, जानिए पासिंग मार्क्स
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नवंबर 2026 में स्पेशल टीईटी परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है, जो उन हजारों प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूल के शिक्षकों के लिए है जो अब तक टीईटी पास नहीं कर सके हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू हो गई है। अंतिम तिथि 4 अक्टूबर 2026 है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे उन हजारों शिक्षकों के लिए राहत और चुनौती भरी खबर है, जो अब तक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास नहीं कर सके हैं। जिसके लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग इस साल नवंबर में 'स्पेशल टीईटी' (Special TET) परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। आयोग ने इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है।
हाल ही में आयोजित हुई यूपी टीईटी परीक्षा में करीब 62 हजार कार्यरत शिक्षक अनुत्तीर्ण हो गए थे। अपनी नौकरी सुरक्षित रखने के लिहाज से यह स्पेशल टीईटी परीक्षा इन शिक्षकों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। बता दें कि यह परीक्षा विशेष रूप से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत उन शिक्षकों के लिए है, जिनकी नियुक्ति बिना TET के हुई थी या जो हालिया परीक्षा में सफल न हो पाए। वहीं जिन अभ्यर्थियों ने हाल में यूपी टीईटी पास किया है लेकिन वे किसी सरकारी स्कूल में कार्यरत शिक्षक नहीं हैं, वे इस स्पेशल परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं।
आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक, परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही फॉर्म भरा जा सकेगा। आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से आयोग की आधिकारिक आयोग के नोटिफिकेशन के मुताबिक, परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बाद ही फॉर्म भरा जा सकेगा। आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर 2026 तय की गई है।
जिसमें सामान्य वर्ग को 150 में से कम से कम 90 अंक (60%) लाना अनिवार्य होगा। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/दिव्यांग) को 150 में से 82 अंक (55%) हासिल करने होंगे। वहीं EWS श्रेणी में सामान्य वर्ग के ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को भी 82 अंक प्राप्त करने होंगे। पेपर हल करने के लिए कुल ढाई घंटे (150 मिनट) का समय मिलेगा। परीक्षा में किसी प्रकार की माइनस मार्किंग नहीं होगी।
