वृद्धाश्रम का अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण
वृद्धाश्रम का अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण
देवरिया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय तथा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने मंगलवार को देवरिया स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने भोजन, दूध, दवा, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पंखे, समाचार-पत्र, मनोरंजन, दाढ़ी-बाल कटिंग, साफ-सफाई एवं सब्जी सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।
अधिकारियों ने वृद्धाश्रम प्रबंधक को बरसात के मौसम को देखते हुए जलभराव से बचाव के प्रभावी प्रबंध करने तथा साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए।
