लार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस टीम ने पकड़ी एक पिकअप अवैध शराब 

लार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस टीम ने पकड़ी एक पिकअप अवैध शराब 

लार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस टीम ने पकड़ी एक पिकअप अवैध शराब 

देवरिया जनपद के सलेमपुर तहसील अंतर्गत लार थाने की पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई तब हुई जब तस्करों ने मेहरौना चेकपोस्ट पर बढ़ती सख्ती के कारण अपना रास्ता बदल लिया था।

आपको बता दें कि 26 मई की भोर में करीब साढ़े चार बजे हुई जब उप निरीक्षक परवेज आलम अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ रात्रिकालीन गश्त से लौट रहे थे। इसी दौरान पटनेजी पुल वाले बांधे पर उन्हें बिहार राज्य की ओर जा रही एक पिकअप दिखाई दी।

पुलिस दल के नजदीक पहुंचने से पहले ही पिकअप का चालक और उसमें सवार तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। इसमें 140 पेटी बंटी बबली देसी शराब, 30 पेटी ऑफिसर्स च्वाइस अंग्रेजी शराब और 8 पेटी बियर शामिल थी।

सलेमपुर सीओ मनोज कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक लार राकेश कुमार सिंह ने इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ 60 आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर शराब तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

मेहरौना चेकपोस्ट पर पुलिस की सघन जांच के कारण अब शराब तस्करों ने लार थाना क्षेत्र के चनुकी पुल और पटनेजी पुल जैसे ग्रामीण मार्गों को अपना नया रास्ता बना लिया है। पुलिस ने इन नए मार्गों पर भी गश्त बढ़ा दी है ताकि तस्करी पर लगाम लगाई जा सके।