भोजपुरी सुपर स्टार मनोज तिवारी के बड़े भाई साधु शरण का निधन

भोजपुरी सुपर स्टार मनोज तिवारी के बड़े भाई साधु शरण का निधन

दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सांसद दिल्ली भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार मनोज तिवारी के सबसे बड़े भाई साधु शरण तिवारी का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार साधु शरण तिवारी लंबे समय से बीमार चल रहे थे इलाज के लिये उनको AIIMS दिल्ली लाया गया था जहां शनिवार को दोपहर 1:15 बजे उन्होंने अंतिम साँस ले ली। 

      उनके पार्थिव शरीर को काशी ले जा रहे हैं,जहाँ मणिकर्णिका घाट पर कल रविवार 12 बजे उनकी अंत्येष्टि होगी। 

आपको बता दें कि पांच भाई बहनों में साधु शरण तिवारी जी सबसे बड़े थे जो अभी उनकी उम्र 65 साल हुई थी।

इस दुख की घड़ी में भोजपुरी के सुपरस्टार ने अपने x पर लिखा कि 

 *बहुत ही दुख के साथ सूचित करना है कि मेरे सबसे बड़े भाई श्री साधु शरण तिवारी जी का निधन हो गया है। इलाज के लिये आज उनको AIIMS दिल्ली लाया गया था, परंतु दोपहर 1:15 बजे उन्होंने अंतिम साँस ले ली.. उनके पार्थिव शरीर को काशी ले जा रहे हैं,जहाँ मणिकर्णिका घाट पर कल रविवार 12 बजे उनकी अंत्येष्टि होगी.. हम सब उनको साधु भैया बोलते थे।चार भाई और एक बहन में वो सबसे बड़े थे। 

BHU से इंजीनियरिंग करने के बाद ONGC में सेवा दिये।कोलकाता,असम के नाजीरा-शिवसागर, मुंबई, आदि जगहों पर सेवा करते हुये GM पद से रिटायर हुये। आजकल काशी में ही रहते थे।परिवार के अभिभावक तो थे ही, पर हमारे लिए ईश्वर समान थे।क्यूँकि मुझे गायन के कैरीअर में प्रेरित करने, ले जाने व सफलता की सीढ़ी तक पहुचाने वाले भी वही थे। हर मुलाकात में कुछ समझाना, उनके स्वभाव में था..अंतिम मुलाकात में उन्होंने एक कविता सुनाई थी,पर मुझे नहीं पता था कि ये उनसे हमारी अंतिम मुलाकात हो जायेगी..*