पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” के अंतर्गत सेवापुरी विधानसभा के राजातालाब मण्डल में

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” के अंतर्गत सेवापुरी विधानसभा के राजातालाब मण्डल में

वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” के अंतर्गत सेवापुरी विधानसभा के राजातालाब मण्डल में सोन गंगा इंटरनेशनल सीड्स कंपनी (वसुंधरा ब्रांड), टड़िया (कोइली पुल), जक्खिनी रोड, वाराणसी में भव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

इस गरिमामयी अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय "श्री हंसराज विश्वकर्मा जी (जिला अध्यक्ष एवं MLC, भाजपा)" की प्रेरणादायी उपस्थिति रही तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आदरणीय श्रीमान सुजीत सिंह डॉक्टर जी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व क्षेत्रीय संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ काशी को उपस्थित होने सौभाग्य प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में श्री चन्द्रशेखर सिंह जी, प्रवीण सिंह जी, अरविंद सिंह पटेल जी, अदिति पटेल जी, अश्वनी पांडेय जी, प्रेम शंकर पाठक जी, मण्डल अध्यक्ष सुजीत पाल जी सहित पार्टी के समस्त राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्रीय, जिला एवं मण्डल पदाधिकारी, प्रभारी, संयोजक, कार्यसमिति सदस्य, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के सभी सम्मानित कार्यकर्ता बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह आयोजन संगठन की मजबूती, विचारधारा के प्रसार एवं कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा।