एम.एड. में प्रवेश के लिए प्रथम काउंसलिंग 7 सितंबर को
एम.एड. में प्रवेश के लिए प्रथम काउंसलिंग 7 सितंबर को
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एम.एड. पाठ्यक्रम सत्र 2026-28 में प्रवेश के लिए प्रथम काउंसलिंग सात सितंबर 2026 को विश्वविद्यालय परिसर स्थित विश्वेश्वरैया हाल, यू.एन.एस. इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित की जाएगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार एम.एड. प्रवेश परीक्षा का परीक्षाफल घोषित किया जा चुका है और इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया गया है।
प्रथम काउंसलिंग में सामान्य रैंक 001 से 200 तक के अभ्यर्थी प्रातः 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा रैंक 201 से 370 तक के अभ्यर्थी दोपहर 1:30 बजे से शाम चार बजे तक शामिल हो सकेंगे।
अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रारूप ‘क’ डाउनलोड कर उसे पूर्ण रूप से भरें और काउंसलिंग के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित तिथि एवं समय पर काउंसलिंग स्थल पर उपस्थित हों। काउंसलिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.vbspu.ac.in पर उपलब्ध हैं।
