10 मई को 8 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, कई इलाकों में मेंटेनेंस कार्य

10 मई को 8 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, कई इलाकों में मेंटेनेंस कार्य

जौनपुर। बिजली विभाग द्वारा लाइन मरम्मत एवं रखरखाव (Maintenance) कार्य कराए जाने के कारण 10 मई 2026 को शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहने की संभावना है।

 बिजली विभाग ने बताया कि जर्जर तारों को बदलने और लाइनों के रखरखाव का कार्य किया जाएगा, जिससे भविष्य में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। इस दौरान हुसैनाबाद, अहियापुर, भंडारिया, पुरानी बाजार, कोतवाली, उर्दू बाजार, बलुआ घाट, सद्भावना, मुल्ला टोला सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें तथा पानी का भंडारण पहले से कर लें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा यूपीएसएलडीसी (UPSLDC) के आदेशानुसार 1 मई से 31 मई 2026 तक गर्मी और बढ़ी हुई बिजली मांग को देखते हुए पूरे जौनपुर जिले में प्रतिदिन औसतन 2.5 घंटे की अतिरिक्त बिजली कटौती भी जारी रहेगी।