देवरिया में 31 जुलाई को लगेगा मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल पात्रता परीक्षण शिविर

देवरिया में 31 जुलाई को लगेगा मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल पात्रता परीक्षण शिविर

देवरिया में 31 जुलाई को लगेगा मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल पात्रता परीक्षण शिविर

 देवरिया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रियंका चौधरी ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को सूचित किया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं एलिम्को, कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में एडिप योजनांतर्गत मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल हेतु पात्र दिव्यांगजनों के चिन्हांकन के लिए 31 जुलाई 2026 को विकास भवन परिसर, देवरिया में परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।

        उन्होंने बताया कि शिविर में वही दिव्यांगजन पात्र होंगे, जिनकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत या उससे अधिक हो तथा जिन्होंने पिछले पांच वर्षों में विभाग से कोई सहायक उपकरण प्राप्त न किया हो।

         उन्होंने पात्र दिव्यांगजनों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर अपना चिन्हांकन कराने की अपील की है। शिविर में आते समय आय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड तथा दिव्यांगता प्रमाण-पत्र की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।