समाज में जागरूकता से एचआईवी/एड्स में आएगी कमी: सीडीओ

समाज में जागरूकता से एचआईवी/एड्स में आएगी कमी: सीडीओ

-सुरक्षा से संपूर्ण सुरक्षा तक रणनीति के तहत जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन के गांधी सभागार में ‘सुरक्षा से संपूर्ण सुरक्षा तक रणनीति’ पर जिला स्तरीय जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में एचआईवी-एड्स के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी साझा की गईं। सीडीओ ने कहा कि एचआईवी-एड्स के प्रति समाज में व्याप्त गलत धारणाओ को सही जानकारी और जागरूकता के माध्यम से दूर करने की जरुरत है। कार्यक्रम राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्यक्रम करने वाले 39 स्वास्थ्य कार्मियों को पुरस्कृत किया गया। 

जिला विधिक प्राधिकरण सचिव डॉ शैलजा मिश्रा ने कहा कि एचआईवी/एड्स के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों एवं नकारात्मक सोच को दूर करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने एचआईवी एड्स एक्ट 2017 पर सभी को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि एचआईवी केवल शहरी क्षेत्रों की समस्या नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है। जोखिम ग्रस्त समूहों तक प्रभावी पहुंच बनाकर उन्हें समय पर जांच, परामर्श एवं उपचार सेवाओं से जोड़ा जाए। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में समग्र स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से एचआईवी संक्रमण की रोकथाम व जांच एवं परामर्श सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।

प्रत्येक विकास खंड में चरणबद्ध रूप से उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। कलस्टर प्रोग्राम मैनेजर डॉ नितीश राय ने एचआईवी/एड्स के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय, जांच एवं उपचार से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। आगामी माह तक जनपद में चिन्हित दस गांव में जहाँ एचआईवी पॉजिटिव व प्रवासी अधिक हैं उनमे स्वास्थ्य शिविर का माईक्रोप्लान भी साझा किया गया । कार्यशाला में डीटीओ डॉ राजेश कुमार, समस्त अपर व उप मुख्य चिकत्साधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, दिशा कमेटी से बृजेश, अफजल, संपूर्ण सुरक्षा केंद्र से सीएम उपाध्याय, आईटीसिटी, शिरीष त्रिपाठी, विद्या प्रकश गौतम, चंद्र प्रकश त्रिपाठी सहित शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, मेडिकल कॉलेज, एआरटी सेंटर, आईसीटीसी व सहयोगी संस्थाओं के लोग उपस्थित रहे।