बाहुबली बन अभियान संचालित करते दिखाई पड़े पुलिस कप्तान
अंबेडकरनगर। जनपद में अचानक हेलमेट सीट बेल्ट फुटपाथ पर दुकानों को लेकर अभियान चलाने वाले कप्तान अजीत सिन्हा द्वारा भाजपा नेता प्रिंस पाठक नगरपालिका कर्मी बबलू पाल का आरोप है कि पुलिस कप्तान द्वारा लातो घुसो से मारा-पीटा गया। साहब यह कैसा अभियान जिसमें जबरन आम जनता को मनवाने के लिए आप मजबूर कर रहे हैं। इस अभियान के तहत जनपद मुख्यालय पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही।

जिला कृषि विभाग में संचालित हो रही बहुत पुरानी जीप भी इस अभियान में बच नहीं पाया क्या अधिकारियों से इन वाहनों को छीनना चाहती है प्रशासन। इसी प्रकार नगरपालिका की वाहन भी इस अभियान के चपेट में आ गए और उन पर भी कार्यवाही की गई। कई पत्रकार भी इस अभियान के चपेट में आए परंतु कार्यवाही से नहीं बच पाए।
जनपद मुख्यालय पर लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि प्रशासन आम जनता मे भय उत्पन्न कर आम जनता की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है यह मैं नहीं कह रहा हूं यह जनपद की पीड़ित आम जनता कह रही है। वही भाजपा नेता प्रिंस पाठक ने पुलिस अधीक्षक पर लात घुसों से मारने का लगाया आरोप और भाजपा नेता द्वारा यह भी कहा गया इसकी शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार मैं भी हमारे द्वारा कर दी गई है की जिले के कप्तान को मारने का अधिकार किसके द्वारा दिया गया यह अपने आप में एक यक्ष प्रश्न है।
भाजपा नेता प्रिंस पाठक द्वारा यह भी कहा गया अगर पार्टी द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जाती तो पीड़ित अपने समर्थकों के साथ दूसरी पार्टी ज्वाइन करने के लिए तैयार रहेगा।