देवरिया। विश्व विख्यात संत योगी महर्षि देवरहा बाबा आश्रम सरयू तट के पीठाधीश्वर योगी श्यामसुन्दर दास महराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कृषि विश्वविद्यालय देवरहा बाबा के नाम से व आश्रम के समीप कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान बनाने की मांग की है।देवरिया में शासन द्वारा कृषि विश्वविद्यालय बनाने की स्वीकृत मिली है जिले के आला अधिकारी कृषि विश्वविद्यालय बनाने के अपेक्षित भूमि 250 हेक्टेयर की तालाश मे थे कि पीठाधीश्वर श्यामसुन्दर दास ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज अवगत कराया है कि देवरहा बाबा मईल मंच के समिप चारागाह की लगभग 500 एकड़ भूमि हैं जिस पर देवरहा बाबा के नाम से कृषि विश्वविद्यालय खोला जा सकता है।बता दे काफी लंबे समय से देवरिया जिले मे कृषि विश्वविद्यालय बनाने की मांग उठ रही इसके लिए काफी समय से कई जगहो पर धरना प्रदर्शन के माध्यम से छात्र नेता आवाज बुलंद करते रहे है।वहीं गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेता रहे संजय यादव, वीरेंद्र कुमार चौधरी, विनोद चौधरी, बलराम मिश्रा, सुरेश सिंह , अखिल भारतीय महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, रवीकेश चौधरी, कन्हैया तिवारी, सुरेश सिंह यादव, रामवेलास तिवारी, सुवेदार सिंह आदि ने मांग की है की यही कृषि विश्वविद्यालय बने।