सैकड़ों आप पार्टी के पदाद्यिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय दलित नेता मनजीत दहिया, पिछड़ा वर्ग नेता मनोहर लाल चांदीवाल, भाट समाज सेवा समिति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट व किसान नेता सुनील राठी ने भरी हुंकार
दिल्ली (सचिन रोहिल्ला) : आम आदमी परिवर्तन पार्टी के संस्थापक, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार दहिया ने आज जहांगीरपुरी दिल्ली मे आम आदमी परिवर्तन पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन आम आदमी परिवर्तन पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव जैन की अध्यक्षता में किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए आम आदमी परिवर्तन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार दहिया ने कहा कि आम आदमी परिवर्तन पार्टी दिल्ली प्रदेश में अपनी पार्टी का विस्तार कर रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी अहम भूमिका निभायेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अभी से अपना घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है और यह घोषणा पत्र दिल्ली की आम जनता के सम्मुख रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि आज देश भर में खाद्य वस्तुओं के जो दाम बढ़े हुंए है उसे आम आदमी परेशान है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी बढ़ते दामों पर अंकुश लगवाने हेतु दिल्ली में बहुत ही जल्द ही जनजागरण अभियान चलायेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी परिवर्तन पार्टी देश में स्वचछ राजनीति एवं भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने के लिए करबद्व संकल्प है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सागर शुकला ने इस अवसर पर कहा कि वे पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे है। भाट समाज सेवा समिति हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट, हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश चैयरमैन मनोहर लाल चांदीवाल, किसान नेता सुनील राठी तथा भारतीय दलित पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया का दिल्ली प्रदेश की ओर से जोरदार स्वागत किया गया और मनोहर लाल साकला भाट, मनोहर लाल चांदीवाल, सुनील राठी किसान नेता ने आम आदमी परिवर्तन पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार दहिया का पगड़ी व फूलों की मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री हरीश शर्मा, सागर शुक्ला राष्ट्रीय महासचिव, अनिता सिंह गुज्जर राष्ट्रीय अध्यक्षा महिला सैल, इमरान राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, रेणु चौहान सहप्रभारी, सत्यदेव जैन प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली प्रदेश, प्रदेश महामंत्री सुशील जैन, उत्तर पश्चिमी जिला के अध्यक्ष अशोक, महामंत्री जिला उत्तर पश्चिमी निशांत, दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली प्रदेश के विनय सहित अनेक आम आदमी परिवर्तन पार्टी के पदाद्यिकारियों ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर सरदार गुरदयाल सिंह, सरदार रमिन्दर सिंह, सरदार शरदूल सिंह, अमृता सैनी, रामकंवार सिंघल, आशीष भाटी, हरिराम सिंगला, सुरेन्द्र भार्टी, राकेश जिंदल, सत्यप्रकाश मंगला, बिमल यादव, पंकज मेहता सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने पार्टी कार्यालय के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

पानीपत