AcharyaTV

"न्यूज़ कोने कोने से II आप भी लिखना आरंभ करें"

देवरिया के महुआबरी मे मनोज तिवारी ने चुनावी जनसभा को किया सम्बोधित

पथरदेवा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सूर्यप्रताप शाही के समर्थन में सभा को संबोधित करने पहुँचे भोजपुरी अभिनेता मनोज

— राष्ट्र के हित में करें मतदान – मनोज तिवारी

देवरिया।जनपद के पथरदेवा विधानसभा मे भाजपा प्रत्याशी सूर्यप्रताप शाही के समर्थन में पार्टी के स्टार प्रचारक और दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र हित मे भाजपा को मतदान करें,आतंकवाद, गुंडागर्दी प्रदेश से खत्म कर विकास के लिए भाजपा की सरकार सबसे आगे है। राम मंदिर अब बनने लगा है। भगवा रंग चढ़ने लगा है।अब विरोधियों का रंग गिरने लगा हैं।

जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रहित योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जबरदस्त विकास हुआ है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे आदि से प्रदेश में विकास को रफ्तार मिली है। पिछले 5 वर्षों में अर्थव्यवस्था में भी अभूतपूर्व प्रगति हुई है। आज भारत में यूपी की अर्थव्यवस्था दूसरे पायदान पर है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि वह योगी को फिर से उत्तर प्रदेश का दायित्व सौंपने का काम करें। जिससे विकास की यह रफ्तार अनवरत जारी रहे। उन्होंने लोगों से कहा कि यह आपके एक वोट की ताकत है कि आज कश्मीर से अनुच्छेद 370 का नामोनिशान मिटा दिया गया। आपके एक वोट ने आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को प्रारंभ करवा दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वोट बहुमूल्य है और ऐसी चिंता करते हुए हम सभी को अपने मतदान का प्रयोग राष्ट्रहित में राष्ट्र को और सशक्त व समृद्ध बनाने के लिए करना चाहिए।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, संजय सिंह, जितेंन्द्र प्रताप राव, शैलेश मणि त्रिपाठी, रमेश सिंह, सीपीएन सिंह, रमेश सिंह, जीवनपति त्रिपाठी, उमेश मल्ल, विजय श्रीवास्तव, धीरज मिश्रा, रामाशीष गुप्ता, रविन्द्र कौशल, संजय तिवारी, राजेश मिश्रा, पवन पाठक, मनोज भगत, रणधीर सिंह, अनिल प्रसाद, अवनीश पाठक आदि मौजूद रहे।

आप अपनी प्रतिक्रिया यहाँ दर्ज कर सकते हैं।