रोहतक 5 सितम्बर । ऑल इण्डिया अम्बेडकराईट सोशल वर्कर फैडरेशन एवं डॉ अम्बेडकर महासभा हरियाणा के संयुक्त तत्वाधान में आज डॉ अम्बेडकर भवन, नेहरू कॉलोनी रोहतक हरियाणा में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में हरियाणा के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति (रजि.) के प्रदेशाध्यक्ष एवं आदवंशी वीर सेना के राष्ट्रीय सचिव मनजीत सिंह दहिया आदवंशी लाखन माजरा को उनकी उल्लेखनीय सामाजिक, धार्मिक कार्यो के लिए हरियाणा डॉ भीम रत्न अवार्ड 2022 से सममानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अशोक रंगा प्रधान एस.सी. पैट्रोल पम्प एसोसिएशन हरियाणा, डॉ धनपत सिंह प्राचार्य नेहरू कॉलेज झज्जर, डॉ गोविन्द प्रोफेसर एम.डी. यूनिवर्सिटी, डॉ संजय चोपड़ा प्रोफेसर नीलमा यूनिवर्सिटी, प्रो अश्वनी सम्भरवाल, डॉ जे पी चौहान सेवानिवृत एस.एम.ओ., डॉ सुमन मुण्डे बी.पी.एस यूनिवर्सिटी खानपुर, डॉ मोहित खन्ना एसोसिएट प्रोफेसर पी.जी.आई रोहतक, डॉ सन्दीप सोलंकी प्रोफेसर पी.जी.आई.एम.एस रोहतक, कुलदीप बिडडू, डॉ संदीप आदि ने संयुक्त रूप से समाज सेवी मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा को डॉ अम्बेडकर महासभा हरियाणा द्वारा डॉ भीम रत्न अवार्ड 2020 सम्मान पत्र, पगड़ी तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संयोजक सुनील गोलपुरिया, हनुमन्त मुवांल प्रधान डॉ अम्बेडकर युवा संघर्ष समिति भिवानी, एडवोकेट मनजीत दाहीमा भालौठ, मंजू गौतम पंचकुला, राजबीर बोद्ध बौद्धाचार्य उकलाना मण्डी हिसार, रोहतास सिंहमार अम्बेडकरवादी रोहतक, राज सिंह अम्बेडकर, परम हंस चोपड़ा, सज्जन लोहिया, महेन्द्र बिधनोई, बिजेन्द्र बडाला, हरीश गोच्छी, मनोहर लाल चांदीवाल, रामदिया नरवाना, सुमन, शीतल, साहिल, अमित राठी, अमित मुआल, प्रवीन मांडी आदि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अशोक रंगा ने कहा कि समाज सेवी मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा पिछले 28 वर्षो से दलित पिछड़ों, मजदूरों, किसानों के लिए संघर्ष कर रहे है। उल्लेखनीय है कि मनजीत दहिया कई राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय सम्मानों से सम्मानित हो चुके है।

पानीपत