समिति प्रतिनिधिमण्डल ने डी.सी. यशपाल से की शिष्टाचार मुलाकात


रोहतक । हरियाणा की प्रख्यात सामाजिक संस्था हरियाणा अंबेडकर संघर्ष समिति रजि. के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा के नेतृत्व में आज समिति के प्रतिनिधिमण्डल ने जिला उपायुक्त यशपाल से शिष्टाचार मुलाकात की और रोहतक जिले का उपायुक्त नियुक्त होने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रतिनिधिमण्डल में भाट समाज सेवा समिति रजि. हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट, हरियाणा अंबेडकर संघर्ष समिति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन मनोहर लाल चांदीवाल, समिति के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार संभरवाल नांदल सहित अन्य पदाधिकारी भी थे। समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया, समिति पिछडा प्रकोष्ठ के प्रदेश चेयरमैन मनोहर लाल चांदीवाल, समिति के जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार संभरवाल ने जिला उपायुक्त यशपाल को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया वही भाट समाज सेवा समिति रजि. हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट तथा समिति के मुख्य संरक्षक मनजीत सिंह दहिया ने जिला उपायुक्त को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिला उपायुक्त रोहतक यशपाल ने कहा की अंबेडकर संघर्ष समिति हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया पिछले 28 वर्षा से जनसेवा का कार्य कर रहे हैं और अंबेडकर संघर्ष समिति अपने क्षेत्र में सामाजिक एवं धार्मिक कार्य कर रहे है।


आप अपनी प्रतिक्रिया यहाँ दर्ज कर सकते हैं।