सत पंथ आश्रम सेवा समिति नान्दल द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर गरीब बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की


स्वतंत्रता दिवस पर समिति द्वारा किया पौधारोपण – महाराज आजाद दास

रोहतक 16 अगस्त (सचिन रोहिल्ला)। संत पथ आश्रम सेवा समिति गांव नान्दल जिला रोहतक हरियाणा द्वारा 76वां स्वतंत्रता दिवस समारोह समिति के प्रधान महाराज आजाद दास की अध्यक्षता में मनाया गया। समिति के प्रधान महाराज आजाद दास ने इस अवसर पर ध्वजारोहण किया, स्वतंत्रताा दिवस के अवसर पर समिति द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली, भारत माता की जय के नारे लगाए और सैकड़ों समिति कार्यकर्ताओं के साथ अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। महाराज आजाद दास ने आजादी आन्दोलन की लड़ाई का स्मरण कराते हुए नागरिकों से देश के प्रति अपने कर्तव्यों का भी पालन करने की अपील की। समिति के पदाद्यिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रगाण हुआ।

असख्ंय बलिदानों को श्रद्वांजलि दी गई। देश की सीमाओं पर राष्ट्रीय ध्वज लेकर खड़े प्रहरियों का वंदन किया गया। वहीं हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हर भारतवासियों के लिए गर्व व हर्षोउल्लास का दिन है। अमर शहीदों व महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की बदौलत हमें आजादी मिली है और पूरा देश तिरंगे के साथ देश-भक्ति के रंग में रंगा है। समाज सेवी मनजीत दहिया ने देश पर कुर्बान होेने वाले अमर शहीदों को भी नमन किया। इस अवसर पर गरीब छात्र-छात्राओं को सत पंथ आश्रम सेवा समिति नान्दल द्वारा पाठ्य सामग्री वितरित की गई तथा राजकीय उच्च विद्यालय नान्दल के प्रांगण में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में संजय संभरवाल, विजय, अनिल संभरवाल, नीरज, माया सचिव, सीमा देवी कोषाध्यक्ष, सुरेन्द्र संभरवाल, राजेन्द्र वैरागी, पवन जसपाल, दर्शना उपप्रधान, ज्ञानदेवी सहित समिति के अनेक पदाद्यिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे और देश पर हुए असख्ंय बलिदानियों को सच्ची श्रद्वांजलि अर्पित की।

,

आप अपनी प्रतिक्रिया यहाँ दर्ज कर सकते हैं।