मनजीत दहिया ने अपने जन्म दिवस पर ग्रामीणों को तिरंगा भेंटकर अपने घरों पर लगाने का किया आह्वान
रोहतक 14 अगस्त । हरियाणा की प्रख्यात सामाजिक संस्था हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति रजि के प्रदेश अध्यक्ष एंव प्रख्यात समाज सेवी मनजीत सिंह दहिया लाखन माजरा ने अपने जन्मदिवस पर ग्रामीणों को तिरंगा भेंट कर अपने घरों पर लगाने का आह्वान किया। समाज सेवी मनजीत सिंह दहिया ने जन्मदिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण को शुद्व रखने की अपील जनता से की।
हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति रजि. के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर इस बार पूरे देश भर में घर-घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस महाअभियान में अम्बेडकर संघर्ष समिति हरियाणा के सभी पदाद्यिकारियों व समस्त समिति कार्यकर्ता 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच जन भागीदारी के माध्यम से प्रदेश भर में ज्यादा से ज्यादा घरों की छतों पर तिरंगा फहराये जाने का आह्वान कर रहे हैं। समिति के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज खटक ने कहा कि समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया जी पिछले 28 वर्षौ से जन सेवा के कार्यो में लगे हुए है।
भाट समाज सेवा समिति रजि. हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट ने कहा कि मनजीत सिंह दहिया एक सच्चे मानवतावादी, अनुसूचित जाति, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों किसानों, मजदूरों व समाज के सच्चे सेवक हैं। उन्होंने कहा कि मनजीत दहिया साम्प्रदायिक सौहार्दता के प्रतीक सर्व धर्म समाज, युवा हृदयों के प्रेरणा स्त्रोत भारत गौरव हैं। इन्होंने (मनजीत दहिया) ने अपने 28 वर्षो के संघर्षोद्व सूझ-बूझ, अनुभव से देश व प्रदेश में विशेष स्थान बनाया है।
समिति के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कश्यप टिटौली, राष्ट्रीय क्रान्तिकारी संत बलबीर दास महाराज, संत भारतीदास, श्रीमति कान्ता देवी पूर्व मंत्री हरियाणा, श्रीमति सरिता नारायण पूर्व विधायक कलानौर, गुरूद्वारा मंजी साहिब लाखन माजरा के मैनेजर सरदार जगजीत सिंह हंस, डॉ कशमीर सिंह सेवानिवृत ए.डी.जी.पी. उ.प्र. पुलिस, वीर हरजिन्दर रतू आदवंशी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदवंशी वीर सेना भारत, बलराज कुण्डु विधायक महम, परम्पर राज गुरू आर एन आदवंशी आदधर्म गुरू एवं अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य संचालक आदवंशी वीर सेना, प्राकृतिक चिकित्सक जगमेन्द्र राठी, हरफूल चौहान भाट, सौपाल जोड़, राजनारायण जाटव हरचन्दपुर, डॉ जगबीर सिंह सेवानिवृत सी एम ओ, गुरमीत कौर आदवंशी राष्ट्रीय अध्यक्षा आदवंशी महिला शक्ति मंच एवं संचालक आदवंशी वीर सेना (भारत), सुरेन्द्र सरोहा, मनजीत सरोहा, अजीत अहलावत, अमर सिंह निमहोरिया नारनौल, चौ रामकेश गुर्जर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पायलट किसान संगठन इंडिया, संजय राठी प्रतिनिधि जन सेवक मंच महम, मुकेश सिंगला जीन्द, मनोहर लाल चान्दीवाल प्रदेश चेयरमैन पिछड़ा प्रकोष्ठ, आशा देवी, शमशेर खरक प्रदेश सहमीडिया प्रभारी भाजपा हरियाणा, रवि बागोतिया, कृष्ण चनद्र, सरदार चंदीप सिंह, डॉ सीताराम जिला प्रधान जजपा भिवानी, सुनीता पूर्व चेयरपर्सन हरियाणा सरकार, किशोर पालीवाल जोधपुर, सहित सैकड़ो सामाजिक धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों व सभी राजनीथ्तक दलों के नेताओं ने भी श्री मनजीत सिंह दहिया को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।




पानीपत