डॉ कशमीर सिंह ने विश्व पुलिस और फायर गेम्स में रजत पदक जीतकर भारत देश का नाम विश्व में चमकाया – भूपेन्द्र हुड्डा
रोहतक । नीदरलैंड के रॉटर डैम शहर में 19 जुलाई से आयोजित विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स 2022 में सिल्वर मेडल जीतने वाले गांव कुलताना जिला रोहतक हरियाणा निवासी एवं उत्तर प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत ए.डी.जी.पी. डॉ कशमीर सिंह आई पी एस का आज दिल्ली के वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी जसमीत सिंह आई.पी.एस., डॉ निहारिका सिंह, जयदीप सिंह, निधी सिंह सहित उनके परिजनों व शुभचिन्तकों ने अर्न्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष, नेता कांग्रेस विधायक दल हरियाणा विधानसभा, चण्डीगढ़ चौधरी भूपेन्द सिंह हुड्डा ने डॉ कशमीर सिंह आई पी एस को विश्व पुलिस और फायर गेम्स-2022 में रजत पदक जितने पर बधाई दी है। भूपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि डॉ कशमीर सिंह 71 वर्षीय ने गोल्फ खेलों में कई स्वर्ण पदक, सिल्वर मैडल जीत कर हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया है और मेरे विधानसभा क्षेत्र गढ़ी सांपला किलोई के गांव कुलताना के निवासी भी हैं।
राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने सेवानिवृत आई.पी.एस. डॉ कशमीर सिंह को गोल्फ में रजत पदक जितने पर बधाई देते हुए कहा कि वे एक ईमानदार व स्वच्छ छवि आई.पी.एस. अधिकारी रहे हैं और डॉ कशमीर सिंह ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा की पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि भारत में एक मात्र ऐसे पुलिस अधिकारी रहे हैं जो कि गोल्फ के खिलाड़ी हैं।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी उदय भान ने भी डॉ कशमीर सिंह जी की विशेष उपलब्धि पर बधाई दी है और कहा कि उन्होंने विश्व में भारत का नाम ऊँचा किया है।
डॉ कृपा राम पुनिया सेवानिवृत्त आईएएस व पूर्व उधोग मंत्री हरियाणा , उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरूण, सुनीता दुग्गल सांसद सिरसा, रमेश कौशिक सांसद सोनीपत, नायब सैनी सांसद कुरूक्षेत्र, श्रीमति कैलाशो सैनी पूर्व सांसद कुरूक्षेत्र, राजकुमार सैनी पूर्व मंत्री हरियाणा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष लोसपा, गोपाल काण्डा पूर्व गृह मंत्री हरियाणा एवं विधायक सिरसा, श्रीमति शंकुतला खटक विधायक कलानौर, आनन्द सिंह दांगी पूर्व मंत्री हरियाणा , जसपाल सिंह आई पी एस डी जी पी गोवा, अनिल प्रथम डी जी पी गुजरात, रामेश्वर दयाल विशेष डी जी पी उत्तर प्रदेश , अम्बैसडर वी बी सोनी, सतपाल सेवानिवृत मुख्य आयुक्त आयकर विभाग नई दिल्ली, करतार सिंह भौरिया सेवानिवृत्त आईएएस पूर्व गृह सचिव हरियाणा , हरभजन सिंह आई ए एस सेवानिवृत अतिरिक्त मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश सरकार, विरेन्द्र सेवानिवृत डी जी पी उत्तर प्रदेश, आर पी चन्द्र सेवानिवृत आई ए एस हरियाणा , सलीम अली सेवानिवृत डी जी पी मणिपुर, डी डी वर्मा आई ए एस राज्यसभा महासचिव, ई. कर्मबीर सिंह ए डी जी भारत सरकार, राजेंद्र नागर मुख्य आयुक्त कस्टम विभाग मुम्बई, जयवीर सिंह विधायक खरखौदा सहित अनेक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों एवं हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया, आम आदमी परिवर्तन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार दहिया, भाट समाज सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल सांकला भाट, अमरसिंह निहमोरिया नारनौल , ई. ताराचंद पुनिया , ई. करणसिंह पुनिया सदस्य अचिवर फाऊंडेशन फार सोशल इकोनोमिक इम्पावरमेंट ने भी डॉ कशमीर सिंह को रजत पदक जीतने पर बधाई दी है।


पानीपत